Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The Kadcham-Sangla-Chitkul road connecting the Tibet border will be sparkling clean.

Rampur Bushahar News: तिब्बत सीमा को जोड़ने वाली कड़छम-सांगला-छितकुल सड़क होगी चकाचक

Fri, 05 Dec 2025 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
The Kadcham-Sangla-Chitkul road connecting the Tibet border will be sparkling clean.
कड़छम-सांगला-छितकुल सड़क का 30 करोड़ से होगा कायाकल्प। संवाद
विकास की बात : सीमा सड़क संगठन 30 करोड़ की लागत से करेगा सड़क के 42 किलोमीटर लंबे हिस्से का कायाकल्प
विज्ञापन

सांगला की 11 पंचायतों, देश-विदेश के पर्यटकों और सीमा पर तैनात सेना के जवानों को मिलेगी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला(किन्नौर)। आखिर कई साल के इंतजार के बाद तिब्बत सीमा को जोड़ने वाली कड़छम-सांगला-छितकुल सड़क चकाचक होगी। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) सड़क के 42 किलोमीटर लंबे हिस्से का कायाकल्प करेगा। इसपर करीब 30 करोड़ रुपये की लागत आएगी। संगठन ने सड़क का सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया है। सांगला वैली के ग्रामीण लंबे अरसे से खस्ताहाल सड़क पर सफर करने को मजबूर थे। इस साल जनवरी में यह सड़क लोक निर्माण विभाग से सीमा सड़क संगठन के अधीन हुई थी और लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलने की आस जगी थी। अब संगठन ने सड़क का कार्य शुरू कर दिया है। सड़क की हालत सुधरने से सांगला वैली की 11 पंचायतों के ग्रामीणों, देश सीमा पर तैनात भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल और भारतीय सेना समेत देश-विदेश से प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला आने वाले पर्यटकों को आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी। इन दिनों सड़क को चौड़ा करने और सोलिंग का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। आगामी सीजन में सड़क की मेटलिंग, टारिंग, निकासी नालियों और क्रेश बैरियर का कार्य होगा।


कड़छम-सांगला-छितकुल सड़क की हालत सुधारने का कार्य शुरू हो गया है। ठंडा मौसम होने की वजह से मेटलिंग और टारिंग का कार्य अभी संभव नहीं है। मौसम खुलते ही सड़क का कायाकल्प कर दिया जाएगा। --प्रदीप सिंह, ओसी पोवारी, सीमा सड़क संगठन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article