{"_id":"6aa92d03b23fc500040987a7","slug":"the-jhakhri-panchayat-organized-a-program-on-the-occasion-of-nutrition-day-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-169817-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कबड्डी और वॉलीबॉल में चौपाल कॉलेज का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कबड्डी और वॉलीबॉल में चौपाल कॉलेज का दबदबा
विज्ञापन
कबड्डी फाइनल में आईटीआई टीम को दी शिकस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल(रोहड़ू )। राजकीय महाविद्यालय चौपाल और आईटीआई चौपाल के विद्यार्थियों के बीच मंगलवार को तहसील मैदान में मैत्रीपूर्ण खेल प्रतियोगिता हुई। महाविद्यालय के स्पोर्ट्स क्लब ने कबड्डी और वॉलीबॉल के मुकाबले करवाए। कबड्डी में महाविद्यालय चौपाल की टीम ने रोमांचक मुकाबले में आईटीआई की टीम को 49-46 से हराया। तीन अंकों के अंतर से महाविद्यालय की टीम विजेता रही। वॉलीबॉल में भी महाविद्यालय चौपाल ने 2-1 से जीत दर्ज की। कार्यकारी प्राचार्य कन्या नेगी ने विजेता टीमों को बधाई दी। खेल समिति की समन्वयक डॉ. बबीता ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में जानकारी दी। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे।...