फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The issue of shortage of horticultural materials was raised at the HPMC committee meeting in Rohru

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में समिति की बैठक में एचपीएमसी में बागवानी सामग्री की कमी का उठा मुद्दा

Tue, 24 Feb 2026 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
The issue of shortage of horticultural materials was raised at the HPMC committee meeting in Rohru
रोहड़ू में आयोजित उपपमंडल स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते विधायक। संवाद
. शिकायत निवारण समिति की बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश
विज्ञापन


विधायक ने की जन शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। उपमंडल स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति की बैठक मंगलवार को एसडीएम कार्यालय के चांशल सम्मेलन कक्ष में हुई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एवं रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने की। बैठक में गैर सरकारी सदस्यों की ओर से उठाई गई समस्याओं और शिकायतों पर विचार-विमर्श किया गया। एसडीएम धर्मेश रामौत्रा ने बैठक का संचालन किया। बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एचपीएमसी रोहड़ू में बागवानी सामग्री की कमी का मुद्दा भी उठाया गया। अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि इस विषय को उच्च स्तर पर उठाया गया है और इसका शीघ्र समाधान होने की उम्मीद है। बागवानी विभाग में दवाइयों की उपलब्धता पर भी आवश्यक निर्देश दिए गए। संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने और उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। बैठक में सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, शिक्षा, पशुपालन, बागवानी, पुलिस, राजस्व, पर्यटन और नगर परिषद रोहड़ू से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई। रोहड़ू कस्बे में अनधिकृत रूप से बैठे लोगों के विषय में भी विचार किया गया। बैठक में बताया कि नगर परिषद की ओर से नियमित रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है और शहर में शीघ्र ही वेंडिंग जोन चिह्नित किया जाएगा, ताकि व्यवस्था सुचारु रहे और किसी अप्रिय स्थिति की आशंका न बने। विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की स्थिति और रख-रखाव पर भी चर्चा की गई। पेयजल योजनाओं की समीक्षा करते हुए विधायक ने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने का कार्य तत्परता से कार्य किया जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने रोहड़ू शहर में सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया, जिससे जनस्वास्थ्य सुरक्षित रह सके। विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली आपूर्ति से संबंधित शिकायतों, और लोवोल्टेज की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। पुलिस विभाग से संबंधित विषयों पर चर्चा करते हुए अध्यक्ष ने नशा उन्मूलन और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता और समर्पण के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में गैर सरकारी सदस्य और उपमंडल स्तर के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article