{"_id":"6a01c13b5f8bcef72b04a54f","slug":"the-historic-district-level-aani-fair-concluded-with-the-farewell-of-the-deity-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-160003-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ऐतिहासिक जिला स्तरीय आनी मेला देव विदाई के साथ संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ऐतिहासिक जिला स्तरीय आनी मेला देव विदाई के साथ संपन्न
विज्ञापन
आनी मेले के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती महिलाएं। संवाद
लोकनृत्य प्रतियोगिता में महिला मंडल शाई ने विजेता का खिताब अपने नाम किया
आनी मेला क्षेत्र की समृद्ध देव संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक : राजीव मेहता
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। जिला स्तरीय आनी मेले का सोमवार को देवी-देवताओं की विदाई के साथ हर्षोल्लास के बीच समापन हुआ। चार दिवसीय इस ऐतिहासिक मेले में क्षेत्र के देवी-देवताओं, सांस्कृतिक दलों, महिला मंडलों और स्कूली बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डीएसपी आनी राजीव मेहता पहुंचे। मेला कमेटी ने उनको स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। समापन पर आयोजित जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में महिला मंडल शाई ने शानदार प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि महिला मंडल काथला दूसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के दौरान पारंपरिक लोकनृत्यों और देव संस्कृति की झलक ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं बीडीओ विवेक टेसू ने कहा कि आनी मेला देवता शमशरी महादेव के सानिध्य में आयोजित किया गया। इसमें देवता पनेऊई नाग, देहुरी नाग, कुलक्षेत्र महादेव और ब्यूंगली नाग सहित अन्य देवी-देवताओं की उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि 8 मई से 11 मई तक आयोजित मेले में प्रतिदिन देव नाटियों, स्कूली एवं कॉलेज विद्यार्थियों, महिला मंडलों और सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा तीनों सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय कलाकारों के साथ प्रदेश स्तर के कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं। डीएसपी राजीव मेहता ने कहा कि आनी मेला क्षेत्र की समृद्ध देव संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने आउटर सिराज की जनता को मेले के सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर डीएसपी राजीव मेहता ने देवता शमशरी महादेव के कारदार नीटू ठाकुर, माल सिंह, प्रेम शर्मा, ईश्वर दास और विहारी लाल को सम्मानित किया। समारोह में थाना प्रभारी पंछी लाल, कुंदन शर्मा, मनमोहन शर्मा, विशु भारती, विनोद कटोच, जोगिंद्र, प्रेम ठाकुर, अजय शर्मा, रश्मी ठाकुर, ललित शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।