फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The hill in Nathpa is cracking again and again, the journey becomes deadly

Rampur Bushahar News: नाथपा में बार-बार दरक रही पहाड़ी, जोखिमभरा बना सफर

Fri, 02 Feb 2024 06:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 06:14 PM IST
विज्ञापन
रोजाना हजारों लोग, सेना और पर्यटक करते हैं आवाजाही
विज्ञापन


नाथपा में 18 घंटे बाद बहाल हुआ नेशनल हाईवे-पांच

संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के नाथपा में ऊपरी पहाड़ी के बार-बार दरकने से सफर करना जोखिमभरा बना हुआ है। एनएच-पांच पर रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही होती है। वहीं सेना सहित पर्यटक भी सफर करते हैं, लेकिन एनएच पर ऊपरी पहाड़ी से बार-बार हो रहे भूस्खलन से हादसों का अंदेशा बना हुआ है। वीरवार शाम करीब छह बजे फिर से नाथपा में पहाड़ी दरक गई और यातायात ठप हो गया। करीब 18 घंटे बाद यातायात के लिए मार्ग बहाल किया गया।

यातायात ठप होने से हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि वैकल्पिक मार्ग की सुविधा यात्रियों के लिए उपलब्ध है, लेकिन बार-बार हो रहे भूस्खलन से सफर करना जोखिमभरा बना हुआ है। यहां पर कभी भी हादसा पेश आ सकता है। नेशनल हाईवे-पांच पर रोजाना हजारों लोग सफर करते हैं। खतरे के साये में लोग आवाजाही कर रहे हैं। हल्की सी बारिश में भी भूस्खलन हो रहा है और क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए यहां से आवाजाही करना परेशानियों का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन


उधर, नेशनल हाईवे प्राधिकरण के कनिष्ठ सतीश जोशी ने कहा कि नाथपा में बाधित एनएच को बहाल करने में दो जेसीबी मशीनें और मजदूर जुटे थे। मार्ग पर बड़ी-बड़ी चट्टानों के आने से दिक्कतें पेश आईं। शुक्रवार करीब 12 बजे एनएच-पांच यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed