फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The government should soon open a sub-tehsil and a police outpost in Ganvi

गानवी में उपतहसील और पुलिस चौकी शीघ्र खोले सरकार : मोहन लाल

Mon, 21 Sep 2026 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
. 15/20 विकास सभा की बैठक में उठीं क्षेत्र की प्रमुख मांगें
विज्ञापन

. गानवी स्कूल में विज्ञान और वाणिज्य संकाय शुरू करने
ज्यूरी में आईटीआई खोलने सहित अन्य मुद्दों पर हुआ मंथन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। 15/20 विकास सभा की बैठक गानवी में अध्यक्ष मोहन लाल मेहता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 15/20 घाटी से जुड़े विभिन्न विकास और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में सदस्यों ने क्षेत्र में प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार के साथ शिक्षा, खेल, सडक़, कानून व्यवस्था और पशुपालन सेवाओं को मजबूत करने की मांग प्रमुखता से उठाई।बैठक में गानवी में उप तहसील खोलने की मांग प्रमुखता से रखी गई। सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को राजस्व एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए कई किलोमीटर दूर की दौड़ लगानी पड़ रही है। ऐसे में गानवी में उपतहसील खुलने से 15/20 घाटी के हजारों लोगों को घरद्वार सुविधा मिलेगी। इसके अलावा क्षेत्र में उचित कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस चौकी खोलने की मांग भी उठाई गई। बैठक में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गानवी में विज्ञान और वाणिज्य संकाय की कक्षाएं शुरू करने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि इन विषयों की पढ़ाई की सुविधा स्थानीय स्तर पर मिलने से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर विकल्प मिलेंगे और उन्हें दूर के विद्यालयों का रुख नहीं करना पड़ेगा। वहीं, गानवी में खेल मैदान के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध करवाने, ज्यूरी में आईटीआई खोलने और ज्यूरी-गानवी सहित काओबिल सड़क पर सुरक्षा के मद्देनजर क्रैश बैरियर लगाने की मांग रखी गई। इसके अलावा 15/20 घाटी के सभी पशु औषधालयों में फार्मासिस्टों के रिक्त पद भरने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को समय पर पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए रिक्त पदों को जल्द भरा जाना जरूरी है। बैठक में 15/20 पंचायतों में बिजली मित्र स्थानीय प्रत्येक पंचायत से लगाने की मांग भी उठी। सभा ने कहा कि शीघ्र ही उक्त मांगों को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से प्रतिनिधिमंडल मिलेगा। इस मौके पर गीता राम नेगी, जीवन सिंह नेगी, धर्म सेन मेहता और संत लाल सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article