{"_id":"68caa222f2be3181fb032cb0","slug":"the-forest-department-installed-three-cages-and-cameras-to-capture-the-bear-in-karali-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-143994-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कराली में भालू को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाए तीन पिंजरे और कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कराली में भालू को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाए तीन पिंजरे और कैमरे
विज्ञापन
डंसा के कराली गांव में भालू को पकडऩे के लिए पिंजरा लगाते वन विभाग के कर्मी और ग्रामीण। स्रोत :
बीते शनिवार शाम को दो लोगों पर भालू ने किया था जानलेवा हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की डंसा पंचायत में बीते शनिवार शाम को भालू ने एक महिला और पुरुष पर हमला कर उन्हें गंभीर घायल कर दिया था। मामले के बाद वन विभाग ने भालू को पकड़ने के लिए कराली गांव में तीन पिंजरे और कैमरे लगाए हैं। वन विभाग की टीम लगातार भालू की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही ग्रामीणों को भालू से बचाव को लेकर जागरूक किया जा रहा है। शनिवार शाम को उपमंडल रामपुर की डंसा पंचायत के कराली गांव में भालू ने बकरियां चरा रहे एक पुरुष और घास काट रही महिला पर जानलेवा हमला किया था। दोनों को गंभीर हालत में रामपुर से आईजीएमसी शिमला रेफर किया था। घटना के बाद क्षेत्र के लोग दहशत में थे। ग्रामीणों की मांग के बाद वन विभाग ने भालू को पकड़ने के लिए तीन पिंजरे और कैमरे लगाए हैं। वन विभाग की टीम भालू को तलाश कर रही है। स्थानीय निवासी बलदेव, हेम राज, काली दास और काहन चंद ने बताया कि ग्रामीणों को भालू से बचाव का तरीका भी बताया गया है। गाय के गोबर में लाल मिर्च डालकर जलाने से भालू दूर रहता है। यह पुरानी और प्रभावी परंपरा ग्रामीणों के बीच प्रचलित है। वन विभाग और प्रशासन के प्रयासों से उम्मीद है कि भालू की समस्या जल्द सुलझ जाएगी। इससे गांव वाले निडर होकर अपने काम में जुट सकेंगे।
दोनों पीड़ितों को 18,750 रुपये की मिली राहत
डीएफओ गुरहर्ष सिंह ने बताया कि भालू के हमले में घायल हुए सुरजन और उमा देवी को 18,750 रुपये की अंतरिम राहत राशि दी गई है। वन विभाग और प्रशासन मिलकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। विभाग कि रेस्क्यू टीम भी मौके पर जा कर लोगों को भालू से निपटने के लिया जागरूक कर रही है। उन्होंने ने ग्रामीणों को सलाह दी है कि वे अकेले बाहर न निकलें। खेतों में भी अकेले काम न करें। भालू से सामना होने पर उत्तेजित न हों और शांति से बचने का प्रयास करें।