फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The first merit list for Rampur College will be released on June 20

Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में 20 जून को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट

Tue, 09 Jun 2026 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में 20 जून को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
गोविंद बल्लभ पंत राजकीय महाविद्यालय रामपुर में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो गई है। आवेदन प्रक्रिया 19 जून तक चलेगी। बीए प्रथम वर्ष में नए विद्यार्थी, द्वितीय वर्ष और तृतीय वर्ष के विद्यार्थी ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर रहे हैं। बीए, बीएससी, बीकॉम, बीवॉक और बीसीए सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं। प्रवेश प्रक्रिया मेरिट के आधार पर होगी और निर्धारित सीटों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। पहली मेरिट सूची 20 जून को शाम 5 बजे जारी होगी। चयनित विद्यार्थियों को 21 जून से 23 जून तक फीस जमा करवानी होगी। दूसरी मेरिट सूची 24 जून को जारी होगी। 25 से 27 जून तक फीस जमा करनी होगी। 12 जून से 19 जून तक विद्यार्थियों के लिए प्री एडमिशन काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। काउंसलिंग में विद्यार्थियों का कॅरिअर और विषय चयन को लेकर मार्गदर्शन किया जाएगा। 28 से 30 जून तक नए विद्यार्थियों को कॉलेज वातावरण से परिचित करवाने के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कॉलेज प्राचार्य डाॅ. पंकज बसोतिया ने कहा कि स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए नामांकन दाखिला 19 जून तक जारी रहेगा। फीस जमा करवाने की तिथि 12 जून से 23 जून तक जारी रहेगा। महाविद्यालय के http//www.gcrampur.iind.in/Portal पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 1 जुलाई से नए शैक्षणिक स्तर की नियमित कक्षाएं शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed