{"_id":"699ef764deeb4db6ea0019b4","slug":"the-expert-team-inspected-the-arrangements-at-civil-hospital-rohru-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-154965-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सिविल अस्पताल रोहड़ू में विशेषज्ञ टीम ने परखीं व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सिविल अस्पताल रोहड़ू में विशेषज्ञ टीम ने परखीं व्यवस्थाएं
विज्ञापन
सिविल अस्पताल रोहडू में मुल्यांकन के दौरान एनएचएम टीम के साथ स्टाफ और प्रभारी चिकित्सक। संवाद
प्रदेश स्तर पर जिला अस्पतालों के साथ मूल्यांकन के बाद होगी ग्रेडिंग
बेहतर पहले स्थान पाने वाले को मिलेगा 25 लाख
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कायाकल्प योजना के तहत सिविल अस्पताल रोहड़ू का बुधवार को विस्तृत मूल्यांकन किया गया। इसके लिए तीन सदस्यीय विशेषज्ञ टीम ने अस्पताल का दौरा किया और व्यवस्थाओं की गहन जांच-पड़ताल की। टीम ने विशेष रूप से सफाई कंपोनेंट, मेडिकल बायो वेस्ट प्रबंधन, मरीज सेवाएं, संक्रमण नियंत्रण, आधारभूत सुविधाएं और रखरखाव व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल परिसर, वार्डों, ऑपरेशन थियेटर, प्रसूति कक्ष, प्रयोगशाला, शौचालयों तथा कचरा निस्तारण प्रणाली का भौतिक सत्यापन किया। साथ ही रिकॉर्ड, प्रोटोकॉल अनुपालन और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। टीम ने अस्पताल प्रबंधन से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी लेकर अपने सुझाव भी साझा किए। अब प्रदेश स्तर पर 200 बिस्तरों के साथ मुल्यांकन की ग्रेडिंग की जाएगी। कायाकल्प योजना के अंतर्गत राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अस्पतालों को प्रथम स्थान पर 25 लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर 15 लाख रुपये और तृतीय स्थान पर 10 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. रविंद्र शर्मा का कहना है कि इस वर्ष भी बेहतर मूल्यांकन के आधार पर रोहड़ू अस्पताल के उच्च श्रेणी में स्थान बनाने में सफल रहने की पूरी उम्मीद है।