{"_id":"6a5caa0088f8b3faa70a92f3","slug":"the-excitement-of-the-volleyball-tournament-will-begin-in-nogli-on-july-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-165151-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नोगली में 24 जुलाई से शुरू होगा वॉलीबाल प्रतियोगिता का रोमांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नोगली में 24 जुलाई से शुरू होगा वॉलीबाल प्रतियोगिता का रोमांच
विज्ञापन
नोगली में वॉलीबाल स्पर्धा के आयोजन बारे बैठक में मौजूद क्लब के पदाधिकारी। स्रोत : क्लब
. विजेता टीम को मिलेगी 31 हजार नकद राशि और ट्रॉफी
. प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटी आयोजक कमेटी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
जेएमबी स्पोर्ट्स क्लब खखरोला की ओर से वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। नशा छोड़ो खेल खेलो के मकसद से प्रतियोगिता करवाई जा रही है। 24 जुलाई से नोगली में तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा, जिसमें डे नाइट मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर आयोजक कमेटी के अध्यक्ष विक्रम सिंह राणा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर मंथन किया गया और आगामी रूपरेखा तैयार की गई। अध्यक्ष विक्रम सिंह राणा ने कहा कि 22 जुलाई तक टीमें पंजीकरण करवा सकती हैं। 23 को लाइव टाइज डालीं जाएंगी और उसके आधार पर मैच निर्धारित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विजेता टीम को 31 हजार इनामी राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 15 हजार और ट्रॉफी से आयोजक कमेटी सम्मानित करेगी। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी आकर्षक इनामों से पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया है कि प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लें और नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश दें। इस मौके पर उपाध्यक्ष नितिश सिंह ठाकुर, सचिव विप्लव सिंह ठाकुर और उप सचिव विश्वजीत सिंह ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।