फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The excitement of the state level Kabaddi competition started in Rampur.

Rampur Bushahar News: नालागढ़ ने बीबीएन को 31-26 के अंतर से दी शिकस्त

Wed, 05 Nov 2025 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
The excitement of the state level Kabaddi competition started in Rampur.
रामपुर के पदम छात्र स्कूल में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ करते एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह। संव
रामपुर में शुरू हुआ राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का रोमांच
विज्ञापन


प्रदेश के विभिन्न जिलों से महिला और पुरुषों की 14 टीमें ले रहीं भाग

एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने किया तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले से पहले रामपुर के पदम छात्र स्कूल के मैदान में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का रोमांच बुधवार से शुरू हो गया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का पहला मुकाबला बीबीएन और नालागढ़ के बीच खेला गया। इसमें बाबा जगो नालागढ़ ने बीबीएन की टीम को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। दुधिया रोशनी में रात तक मुकाबले चलते रहे। पदम छात्र स्कूल रामपुर में बुधवार से राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि मौजूद होकर किया। बुशहर कबड्डी संघ के बैनर तले प्रशासन और मेला कमेटी के सहयोग से यह प्रतियोगिता करवाई जा रही है। प्रतियोगिता में बुधवार को पुरुष वर्ग में बीबीएन नालागढ़ के साथ बाबा जगो नालागढ़ के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें बाबा जगो नालागढ़ ने बीबीएन को 31-24 के अंतर से हराया। इसके बाद साई बिलासपुर और सिरमौर अकादमी, रुद्रा अकादमी और रामपुर बुशहर के बीच मैच खेले गए। महिला वर्ग में पहला मैच रुद्रा अकादमी ऊना और भाई लाल स्पोर्ट्स क्लब ऊना के बीच खेला गया। दूसरा मैच कोहिनूर अकादमी और सांझ अकादमी ऊना के बीच हुआ। तीसरा मैच सिरमौर अकादमी और रामपुर बुशहर के मध्य खेला गया। कबड्डी प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए बुशहर कबड्डी संघ ने पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। वर्ष 2020 में संघ ने कबड्डी प्रतियोगिता शुरू की थी। शुभारंभ पर मुख्यअतिथि एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को बेहतर खेल प्रदर्शन की बधाई दी। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से नशा छोड़ खेल स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अनिरुद्ध बिष्ट, दलीप कायथ, संजय सूद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed