फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The entry of a cabinet minister into the electoral fray has heated up politics

Rampur Bushahar News: चुनाव मैदान में कैबिनेट मंत्री के उतरने से गरमायी सियासत

Sun, 24 May 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के लिए कर रहे सभाएं
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। जिला परिषद वार्डों में अपने प्रत्याशियों के लिए अब प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री भी मैदान में उतर गए हैं, जिससे सियासत गरमा गई है। जुब्बल उपमंडल के सरस्वतीनगर जिला परिषद वार्ड से लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी श्वेता चौहान मैदान में हैं। श्वेता चौहान भाजपा की ओर से घोषित उम्मीदवार हैं। दूसरी तरफ नेहा मैहता चुनाव लड़ रही हैं। नेहा मेहता के समर्थन में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर स्वयं मैदान में आ गए हैं। शिक्षा मंत्री ने सरस्वतीनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर नेहा मेहता के लिए मैदान में काम करने के निर्देश दिए। इससे पहले शिक्षा मंत्री जुब्बल उपमंडल के बढ़ाल वार्ड से प्रत्याशी मीनाक्षी और कोटखाई उपमंडल के कलबोग वार्ड से प्रत्याशी रेखा चौहान के लिए कार्यकर्ताओं की बैठकें ले चुके हैं। जिला परिषद के सभी वार्डों में भाजपा की ओर से घोषित उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इस कारण भाजपा नेता अपने प्रत्याशियों के लिए लगातार चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। कांग्रेस और भाजपा नेताओं के जिला परिषद चुनाव में उतरने से मुकाबला ओर रोचक बन गया है। जिला परिषद प्रत्याशियों की भी विधानसभा चुनाव के तर्ज पर रैलियां व चुनावी जन सभाएं आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article