फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The Durah-Urtu road connecting Nirmand has been closed for one and a half months.

Rampur Bushahar News: निरमंड को जोड़ने वाली दुराह-उरटू सड़क डेढ़ महीने से बंद

Sun, 02 Nov 2025 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
The Durah-Urtu road connecting Nirmand has been closed for one and a half months.
उपमंडल निरमंड में बाधित सडक़ को बहाल करने में जुटे युवा। संवाद
आपदा के कई महीने बाद भी पटरी पर नहीं लौट पाई परिवहन व्यवस्था
विज्ञापन


उपमंडल की 5 सड़कें यातायात के लिए बंद, ग्रामीणों की दुश्वारियां बरकरार

संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड(कुल्लू)।
बरसात के दौरान आपदा से उपमंडल निरमंड में भारी नुकसान हुआ था। आपदा के डेढ़ महीने बाद भी ग्रामीणों की दुश्वारियां बरकरार हैं। उपमंडल मुख्यालय निरमंड को जोड़ने वाली दुराह-उरटू सड़क डेढ़ महीने से बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए ठप पड़ी है। मुख्य सड़क बाधित होने से ग्रामीणों को परिवहन सेवाओं से वंचित होना पड़ रहा है। वहीं, उपमंडल की 5 सड़कें अभी भी यातायात के लिए बंद पड़ी हैं। यातायात व्यवस्था ठप होने से 10 पंचायतों के ग्रामीण परेशान हैं। निरमंड की मुख्य दुराह-उरटू, कलोग-डवारच, कुश्वा, निरमंड-बागीपुल और ठारवा सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही है। उपमंडल आनी की लढागी, बुच्छैर, डीम, गाड, बागीपुल, जाओं, चायल, जुआगी आदि क्षेत्रों की कई ग्रामीण सड़कों पर दो महीने से परिवहन सेवाओं का ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल पा रहा। भारी बरसात और आपदा से लोक निर्माण विभाग की कुल 102 सड़कों को भारी क्षति पहुंची थी। जगह-जगह डंगे ढहने और भूस्खलन की चपेट में आने से सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध हो गई थीं। लोक निर्माण विभाग मंडल निरमंड को आपदा से करीब 35 करोड़ की क्षति पहुंची है। कई क्षेत्रों में ग्रामीण मिलकर सड़कों को बहाल करने में जुटे हैं। निगम की चार बसें अभी भी ग्रामीण रूटों में फंसी हुई हैं। ग्रामीण रूटों पर बस सेवाएं ठप होने से ग्रामीण छोटे वाहनों में भारी भरकम किराया देकर सफर करने को मजबूर हैं, जबकि कई इलाकों में लोग पैदल अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं।


भारी बरसात से बाधित पांच सड़कों को बहाल करने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। मौके पर मशीनें और मजदूर सड़क को बहाल करने में जुटे हुए हैं। जल्द ही सड़कों को बहाल कर दिया जाएगा। - आनंद शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडल निरमंड

उपमंडल निरमंड में बाधित सडक़ को बहाल करने में जुटे युवा। संवाद

उपमंडल निरमंड में बाधित सडक़ को बहाल करने में जुटे युवा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article