फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The district-level Dussehra fair will begin with the grand chariot procession of Lord Raghunath.

Rampur Bushahar News: भगवान रघुनाथ की भव्य रथयात्रा के साथ शुरू होगा जिला स्तरीय दशहरा मेला

Sun, 28 Sep 2025 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
मां भीमाकाली
विज्ञापन

मंदिर सराहन
की पार्किंग में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
2 अक्तूबर से 5 अक्तूबर तक सजेगा मेला, मंडलों की निकलेगी शोभायात्रा
सांस्कृतिक संध्याओं में लोक गायक संतोष, बीरबल समेत कई कलाकार मचाएंगे धमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। मां भीमाकाली की नगरी सराहन में 2 से 5 अक्तूबर तक जिला स्तरीय दशहरा मेला धूमधाम से मनाया जाएगा। 2 अक्तूबर को भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साथ चार दिवसीय मेले का शुभारंभ होगा। इसमें शिमला, कुल्लू और किन्नौर जिले के देवी-देवता शिरकत करेंगे। मंदिर के साथ लगती पार्किंग में दो दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजन किया जाएगा। इसमें लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। जिला स्तरीय दशहरा मेला कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि इस साल दशहरा मेला भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। मेले में भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी। मेले में कई स्थानीय देवी-देवताओं का आगमन होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम मां भीमाकाली मंदिर के पार्किंग स्थल पर आयोजित होंगे। 3 अक्तूबर को शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक भीमाकाली मंदिर ट्रस्ट की ओर से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। इसमें जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेंगी। लोक गायक हनी नेगी, अरुण जस्टा, पंकज ठाकुर, डिंपल ठाकुर, शामू नेगी, सुषमा नेगी, सेवन स्टूडियो रिकांगपिओ सहित स्थानीय स्कूल और महिला मंडलों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। 4 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से महिला मंडल शोभायात्रा निकालेंगे, जिसमें 25 महिला मंडल के सदस्य भाग लेंगे। इसी दिन शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक बुशहर स्पोर्ट्स कल्चरल एंड एनवायरमेंट एसोसिएशन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें सातवें वित्त आयोग अध्यक्ष एवं विधायक नंद लाल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। लोक गायक नरेंद्र रंजन, दीवान सिवान, संतोष तोशी, बीरबल मुसाफिर और अशोक पालसरा सांस्कृतिक संध्या में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। 5 अक्तूबर को भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के लौटने के साथ मेले का समापन होगा। इसी दिन देवी-देवताओं की पारंपरिक विदाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article