फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The dilapidated Rewari-Dalash road has increased the problems of the villagers.

Rampur Bushahar News: निकासी की नहीं व्यवस्था, न सड़क पर बह रहा गंदा पानी

Thu, 01 Jan 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
The dilapidated Rewari-Dalash road has increased the problems of the villagers.
खस्ताहाल रिवाड़ी-दलाश सड़क पर निकासी नाली बंद होने से सडक़ पर फैला गंदा पानी। संवाद
. खस्ताहाल रिवाड़ी-दलाश सड़क ने बढ़ाई ग्रामीणों की परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश(कुल्लू)। क्षेत्र की सात पंचायतों से दलाश बाजार पहुंचने वाले ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। रिवाड़ी-दलाश सड़क की हालत खस्ताहाल बनी हुई है। लोक निर्माण विभाग की अनदेखी के कारण ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही हैं। निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे दलाश बाजार आने वाले लोगों में विभाग के प्रति खासी नाराजगी है। सड़क के करीब डेढ़ किलोमीटर हिस्से पर जगह-जगह गड्ढे हैं। वाहन चालकों को सड़क पर वाहन चलाना खतरों भरा बना हुआ है। वहीं, सड़क की निकासी नाली भी लंबे समय से बंद पड़ी है। लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी खुली सड़क में बह रहा है। यहां से राहगीरों का गुजरना मुश्किल हो गया है। इस सडक को कई वर्ष पूर्व पक्का किया गया था, लेकिन अब सड़क पर बिछाया गया तारकोल जगह-जगह से उखड़ गया है। स्थानीय ग्रामीण मेला राम, विनोद शर्मा, विकास गोस्वामी, कैलाश शर्मा, सुरेश शर्मा, सतपाल शर्मा, सुभाष शर्मा, जेआर सरस्वती और दलीप शर्मा ने लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क की हालत सुधारने की मांग की है। साथ ही उन्होंने बंद पड़ी निकासी नालियों की सफाई कर हालत सुधारने का मामला उठाया है। लोक निर्माण विभाग दलाश के कनिष्ठ अभियंता लाल चंद ने बताया कि सड़क को जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा। बंद पड़ी निकासी नाली को भी जल्द खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article