फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The condition of the roads is improving, people breathed a sigh of relief.

Rampur Bushahar News: सड़कों की सुधर रही हालत, लोगों ने ली राहत की सांस

Sat, 25 Apr 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
कोटखाई की महासू, थरोला और गुम्मा-रेयोघाटी सड़कों की हो रही मरम्मत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कोटखाई ( रोहडू )। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाय) के तहत कोटखाई क्षेत्र की तीन प्रमुख संपर्क सड़कों का कायाकल्प शुरू हो गया है। लंबे समय से खस्ताहाल सड़कों से उपमंडल के हजारों ग्रामीण परेशानी झेल रहे थे। सड़कों की हालत सुधरने से किसान, बागवान, ग्रामीण और स्कूली बच्चों को बड़ी राहत मिल रही है।
महासू, थरोला और गुम्मा-रेयोघाटी सड़कों पर इन दिनों मेटलिंग (पक्का करने) का कार्य तेजी से जारी है। पहले इन सड़कों पर गड्ढों और धूल के कारण सफर जोखिम भरा बना रहता था, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के चलते स्थिति में स्पष्ट सुधार नजर आने लगा है।
विज्ञापन

ये तीनों सड़कें क्षेत्र की महत्वपूर्ण संपर्क सड़कें हैं। इनके सुधरने से न केवल आवाजाही सुगम होगी, बल्कि यात्रियों का समय भी बचेगा। परियोजना पर कई करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। सहायक अभियंता कोटखाई कुलदीप ठाकुर ने बताया कि सड़कों पर मेटलिंग का कार्य प्रगति पर है। इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्य पूर्ण होने के बाद लोगों को बेहतर और सुरक्षित सड़क सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed