फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The condition of the road leading to Budha Mahadev Temple has improved

Rampur Bushahar News: बूढ़ा महादेव मंदिर के लिए बने रास्ते की सुधरी हालत

Wed, 07 Jan 2026 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
The condition of the road leading to Budha Mahadev Temple has improved
नित्थर के बूढ़ा महादेव मंदिर को जाने वाले रास्ते की सुधरी हालत। संवाद
मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और देहरा गांव के ग्रामीणों को मिली राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। उप तहसील नित्थर के ग्रामीणों की आस्था के केंद्र बूढ़ा महादेव मंदिर को जोड़ने वाले रास्ते ही हालत सुधर गई है। इससे श्रद्धालुओं और देहरा गांव के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। रास्ते की हालत सुधरने से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को अब आवाजाही करने में परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। बीते वर्ष भारी बरसात के दौरान यह रास्ता पूरी तरह से टूट गया था, जिससे देहरा गांव और बूढ़ा महादेव मंदिर जाने के लिए रास्ता ही नहीं बचा था। ग्रामीणों को गांव पहुंचने और मंदिर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बुजुर्ग और स्कूली बच्चों सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही थी। वहीं, पंचायत ने टूटे हुए रास्ते को अब दुरुस्त कर दिया गया है, जिससे अब राहगीरों को आवाजाही करने में दिक्कतें नहीं होंगी। देहरा पंचायत की प्रधान सरोज बाला और उपप्रधान यशपाल कटोच ने बताया कि इस रास्ते को तुरंत प्रभाव से तैयार कर दिया गया है। लोगों की सुविधा को देखते हुए इसे तैयार कर दिया गया है। रास्ता क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों और बूढ़ा महादेव मंदिर जाने वाले लोगों को परेशानी हाे रही थी। क्योंकि इस रास्ते के अलावा कोई भी दूसरा वैकल्पिक रास्ता नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed