फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The Chief Minister will interact with the students of Nerwa School today

Rampur Bushahar News: मुख्यमंत्री आज नेरवा स्कूल के विद्यार्थियों से करेंगे संवाद

Tue, 26 May 2026 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू होने के बाद आए बदलावों को लेकर छात्रों के अनुभव जानेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नेरवा का दौरा करेंगे। वह हेलिकॉप्टर के माध्यम से नेरवा के शवाला हेलीपैड पर पूर्वाह्न 11:35 बजे पहुंचेंगे। अपराह्न बाद 3:15 बजे शिमला के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री विद्यालय में विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान वह सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू होने के बाद आए बदलावों को लेकर छात्रों के अनुभव जानेंगे और उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त करेंगे। इसके अलावा वह विद्यालय में कार्यरत अध्यापकों से बातचीत करेंगे और शिक्षा व्यवस्था को लेकर फीडबैक लेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर स्कूल के छात्रों में उत्साह है। विद्यार्थियों के लिए यह पहला अवसर होगा, जब उन्हें मुख्यमंत्री से सीधे रू-ब-रू होने का मौका मिलेगा। गौरतलब है कि स्कूल में सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू होने के बाद छात्रों की संख्या बढ़कर करीब 1,300 पहुंच गई है। छात्रों की संख्या बढ़ने से कमरों की कमी हो गई है। इसके चलते विद्यालय में दो शिफ्टों में पढ़ाई करवाई जा रही है। पहली शिफ्ट सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलती है, जबकि बाल वाटिका के बच्चों की छुट्टी होने के बाद दूसरी शिफ्ट पूर्वाह्न 11:30 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article