फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The Brahmin Sabha held a meeting in Rampur and formulated a strategy

Rampur Bushahar News: संगठन को मजबूत करने के लिए गठित होंगी कमेटियां

Thu, 13 Aug 2026 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
. रामपुर में ब्राह्मण सभा ने बैठक कर तैयार की रणनीति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
ब्राह्मण सभा रामपुर की मासिक बैठक रामपुर में हुई। अध्यक्षता अध्यक्ष राम रतन शर्मा ने की। बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न स्तरों पर कमेटियां गठित करने का फैसला लिया गया। क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। ब्राह्मण सभा जल्द रामपुर और ननखड़ी क्षेत्र के ब्राह्मण गांवों का दौरा करेगी। लोगों से संपर्क साध कर समस्याओं और सुझावों को सुना जाएगा। सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा और समाज हित के कार्यों को गति दी जाएगी। प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश पर इस बार ब्राह्मण सभा की जिला कार्यकारिणी का चुनाव रामपुर में करने का फैसला लिया है, जिसके लिए आगामी दिनों में तैयारियां शुरू की जाएंगी। संगठन से जुड़े सदस्यों से इस बारे मंथन किया जाएगा। इस मौके पर प्रेम शर्मा, सत्य देव शर्मा, पूज्य देव शर्मा, योगराज शर्मा, लायक राम, तिलक राज शर्मा और निरंजन शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed