{"_id":"6a2e88afe7ced783e60b9bbe","slug":"the-bagipul-nagadi-road-will-soon-undergo-a-transformation-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-162429-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बागीपुल से नगाड़ी सड़क का जल्द होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बागीपुल से नगाड़ी सड़क का जल्द होगा कायाकल्प
विज्ञापन
पीएमजीएसवाई के तहत 2.16 किलोमीटर की 3.15 करोड़ से सुधरेगी हालत
.तीन पंचायतों के हजारों ग्रामीणों और बागवानों को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा
.श्रीखंड महादेव यात्रा पर जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं की दुश्वारियां भी होंगी दूर
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल निरमंड के दुर्गम क्षेत्र के ग्रामीणों को लाभान्वित करने वाली बागीपुल-नगाड़ी सड़क का जल्द कायाकल्प होगा। इस सड़क के दुरुस्त होने से क्षेत्र की तीन पंचायतों के ग्रामीणों समेत देश-प्रदेश से श्रीखंड महादेव की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी। क्षेत्र के किसानों-बागवानों को भी अपनी नकदी फसलें मंडी पहुंचाना आसान हो जाएगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत इस सड़क को करीब 3.15 करोड़ रुपये की लागत से दुरुस्त किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग जल्द ही सड़क को दुरुस्त करने का कार्य शुरू करेगा। इस सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इसके अलावा सुरक्षा दीवार लगाई जाएगी, मेटलिंग, टारिंग और अन्य कार्य किए जाएंगे। विभाग इन दिनों टेंडर प्रक्रिया को अमली जामा पहनाने में जुटा हुआ है। जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उपमंडल मुख्यालय निरमंड को दुर्गम क्षेत्र की चायल, बागा सराहन और जुआगी पंचायत के ग्रामीण लंबे समय से खस्ताहाल सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। करीब सवा दो किलोमीटर इस सड़क पर हर वर्ष बरसात के समय भूस्खलन के कारण ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ जाती हैं, जबकि सड़क पर हर वक्त हादसे होने का अंदेशा बना रहता है। तीन पंचायतों में अधिकांश लोगों की आर्थिकी सेब उत्पादन पर निर्भर है। क्षेत्र में हर वर्ष सेब की 3 लाख से अधिक पेटियों का उत्पादन होता है, लेकिन दयनीय बनी सड़क के कारण बागवानों को अपनी नकदी फसलें मंडी पहुंचाना चुनौतियों भरा बना रहता है। वहीं, उत्तर भारत की कठिनतम यात्राओं में शुमार श्रीखंड महादेव यात्रा को जाने वाले हजारों श्रद्धालु भी खतरे के साये में सफर करते हैं, लेकिन अब जल्द ही इस सवा दो किलोमीटर लंबी सड़क की हालत सुधरेगी।
3.18 करोड़ रुपये की लागत से बागीपुल से नगाड़ी सड़क की हालत सुधारी जाएगी। विभाग इन दिनों टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करने में जुटा हुआ है। जल्द ही कार्य शुरू कर हजारों ग्रामीणों को राहत पहुंचाई जाएगी। - आनंद शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग निरमंड