फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The affected people of Luhri project staged a sit-in protest regarding their demandsThe affected people of Luhri project staged a sit-in protest regarding their demands

Rampur Bushahar News: किसानों की समस्याओं का समाधान होने तक जारी रखेंगे आंदोलन

Thu, 24 Apr 2025 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
The affected people of Luhri project staged a sit-in protest regarding their demandsThe affected people of Luhri project staged a sit-in protest regarding their demands
.लूहरी परियोजना के प्रभावितों अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए। संवाद - फोटो : credit
लूहरी परियोजना प्रभावितों का क्रमिक अनशन नौवें दिन भी जारी
विज्ञापन

एसजेवीएन और प्रशासन से तीन बार बैठक होने के बाद भी नहीं निकला कोई नतीजा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। हिमाचल किसान सभा लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी के आह्वान पर नीरथ में क्रमिक अनशन वीरवार को 9वें दिन भी जारी रहा। कमेटी के महासचिव देवकी नंद और अध्यक्ष कृष्णा राणा ने कहा कि परियोजना प्रभावित किसान 16 अप्रैल से क्रमिक अनशन पर बैठे हैं और परियोजना का कार्य भी पूरी तरह से ठप किया गया है। यह आंदोलन प्रोजेक्ट प्रभावित किसानों की समस्याओं का समाधान होने तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अभी तक प्रशासन और सतलुज जल विद्युत निगम के साथ तीन बार बैठक हो चुकी, लेकिन कुछ समस्याओं पर सहमति न बनने से आंदोलन अभी जारी रहेगा। जो अभी तक वार्ता हुई है, उससे साफ जाहिर होता है कि सरकार, प्रशासन और सतलुज जल विद्युत निगम किसानों की समस्याओं के समाधान के पक्ष में दिख हैं। धूल और ब्लास्टिंग से जो नुकसान हुआ है, उसका मुआवजा नहीं दिया गया है। जिन परिवारों की इस परियोजना में जमीन लगी है, उसमें 128 परिवारों को एकमुश्त राशि नहीं दी गई है। रोजगार नहीं दिया जा रहा है और लाडा का पैसा भी नहीं दिया जा रहा है। अभी भी समय है कि जो किसानों की मांगें हैं, उन समस्याओं के समाधान के लिए कदम उठाएं जाएं, नहीं तो यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed