फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The accused who had dealings with the accused arrested with Chitta was arrested from Punjab.

Rampur Bushahar News: चिट्टा के साथ गिरफ्तार आरोपी से लेन-देन करने वाला आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

Thu, 23 Apr 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
आरोपी को अदालत ने 25 अप्रैल तक रिमांड पर भेजा
विज्ञापन

पहले गिरफ्तार आरोपी से बरामद किया था 9.31 ग्राम चिट्टा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर पुलिस ने चिट्टा तस्करी मामले में एक और आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पहले से गिरफ्तार व्यक्ति के साथ वित्तीय लेन-देन और संपर्क में रहने के आरोप हैं। अदालत ने उसे 25 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार 21 अप्रैल को गुरजीत सिंह निवासी महादेव कॉलोनी, तहसील कालका, जिला पंचकूला (हरियाणा) को 9.31 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा गया था। इसके बाद मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान शुरू की गई।
विज्ञापन

जांच के दौरान कॉल डिटेल रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन के आधार पर सुखपाल सिंह निवासी बाल्मिकपट्टी मनयाना, तहसील मूनक, जिला संगरूर (पंजाब) की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed