फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Thakur Sen Negi Government College Reckong Peo, Cleanliness Campaign, Kinnaur

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ कॉलेज में साफ-सफाई कर स्वच्छता का दिया संदेश

Tue, 23 Jul 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Thakur Sen Negi Government College Reckong Peo, Cleanliness Campaign, Kinnaur
रिकांगपिओ में एनएसएस और एनसीसी के छात्र और छात्राएं  कॉलेज परिसर में सफाई अ​भियान के दौरान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रिकांगपिओ(किन्नौर)। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में मंगलवार को एक दिवसीय स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कॉलेज में 2024-2025 सत्र शुरू हो गया है। सत्र के शुभारंभ में महाविद्यालय के एनसीसी, एनएसएस और रोवर्स एंड रेंजर्स इकाइयों के 40 कैडेट्स और स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया। एनसीसी अधिकारी प्रो. शांता कुमार, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ शेर सिंह नेगी, रोवर्स एंड रेंजर्स अधिकारी प्रो. भगवान सिंह और प्रो सुरबाला ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई की, झाड़ियां काटीं और पॉलिथीन को इकट्ठा कर जलाया। महाविद्यालय परिसर के मरम्मत कार्य भी किए गए। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. उत्तम चंद ने स्वयंसेवियों को जीवन में साफ-सफाई के महत्व और सामाजिक कार्यों से व्यक्तित्व विकास के बारे में जागरूक किया। इस दौरान महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं गैर शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed