{"_id":"609ea67c8ebc3e5a4127a283","slug":"temporary-brrier-in-kinnour-panchyat-rampur-bushar-news-rampur-hp-news-sml370331248","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं ने पंचायतों की सुरक्षा के लिए मुख्यद्वार पर लगे पहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं ने पंचायतों की सुरक्षा के लिए मुख्यद्वार पर लगे पहरे
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर में कोविड-19 की दूसरी लहर को रोकने के जिले के जन प्रतिनिधियों ने सरकार के कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने की ठानी है। पुलिस की तर्ज पर युवा वर्ग ने पंचायतों के मुख्यद्वार पर अस्थायी बैरियर लगा दिए हैं ताकि बाहर से आने वाले हर व्यक्ति पर पैनी नजर रखी जा सके। संक्रमण की चेन तोड़ने में जन प्रतिनिधियों का सहयोग बड़ी भूमिका अदा करेगा।
जनजातीय जिले में जहां कोरोना संक्रमण के मामले काफी बढ़ रहे हैं, उसी को ध्यान में रखते हुए जिले की 73 पंचायतों के जन प्रतिनिधियों और युवाओं ने मुहिम छेड़ दी है। पुलिस और होमगार्ड के 481 जवान जहां जिले में दिन-रात सेवाएं दे रहे हैं। वहीं जिले के कल्पा, पूह और निचार खंड की कई पंचायतों में पुलिस की तर्ज पर मुख्यद्वार पर अस्थायी बैरियर लगा दिए गए हैं। इन बैरियरों पर युवा वर्ग दिन-रात तैनात रहकर पंचायत क्षेत्र में बाहरी क्षेत्रों से आने वाले लोगों सहित मजदूरों से गहन पूछताछ कर रहा है। थानों में पंजीकरण करवाने के बाद पंचायतों में प्रधान के पास उनकी सही जानकारी और मालिक का स्थायी पता दर्ज किया जा रहा है।
हांगरंग वैली संघर्ष समिति अध्यक्ष एवं जिप सदस्य शांता कुमार नेगी, युवा खेलकूद एवं सांस्कृतिक क्लब बटसेरी के अध्यक्ष युवराज लोक्टस, रोहन दुध्यान, विक्रांत दुध्यान, जितेंद्र सिंह, प्रविंद्र सिंह ने कहा कि जब तक जिला कोरोना मुक्त नहीं होता, तब तक वे दिन-रात शिफ्टों में अपनी पंचायतों का जिम्मा संभालेंगे। महामारी से निपटने के लिए वे सरकार, प्रशासन और पुलिस का भरपूर सहयोग करेंगे।