फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Temporary bridge washed away in Ganvi Khad; road connectivity to three panchayats severed.

Rampur Bushahar News: गानवी खड्ड में अस्थायी पुल बहा, तीन पंचायतों का सड़क संपर्क टूटा

Sat, 04 Jul 2026 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Temporary bridge washed away in Ganvi Khad; road connectivity to three panchayats severed.
गानवी में सीमेंट से लगाए कलवट बहने से तीन पंचायतों का कटा संपर्क। संवाद
गानवी, कूट और क्याव पंचायतों के लोग नहीं पहुंच सके उपमंडल मुख्यालय
विज्ञापन

स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और जरूरी सामान की आपूर्ति पर पड़ा असर
मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री के आश्वासन के बावजूद शुरू नहीं हुआ निर्माण
बिजली बोर्ड और लोक निर्माण विभाग के बीच जिम्मेदारी तय नहीं होने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर खंड के दुर्गम 15/20 क्षेत्र में गानवी खड्ड पर वाहनों की आवाजाही के लिए बनाई अस्थायी व्यवस्था एक बार फिर ध्वस्त हो गई है। शुक्रवार रात खड्ड में जलस्तर बढ़ने से आरसीसी पाइपों से तैयार किया अस्थायी पुल बह गया। इससे ग्राम पंचायत गानवी, कूट और क्याव का उपमंडल मुख्यालय से सड़क संपर्क टूट गया है।
शनिवार सुबह इन पंचायतों के लोग वाहनों से उपमंडल मुख्यालय नहीं पहुंच सके। बस पकड़ने के लिए भी लोगों को गानवी तक पैदल जाना पड़ा। स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और अन्य यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, पंचायतों तक रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी प्रभावित रही।
विज्ञापन

पिछले वर्ष आई बाढ़ में गानवी खड्ड पर बना स्थायी पुल बह जाने के बाद से हजारों ग्रामीण लगातार परेशानियां झेल रहे हैं। तब से वाहनों की आवाजाही के लिए आरसीसी पाइपों पर मलबा बिछाकर अस्थायी व्यवस्था की गई थी। शुक्रवार रात जलस्तर बढ़ने से यह व्यवस्था भी बह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गानवी खड्ड पर एक वर्ष बीत जाने के बाद भी नया पुल नहीं बन पाया है। मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के आश्वासनों के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, जिससे तीनों पंचायतों के लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार, गानवी खड्ड पर पहले बिजली बोर्ड ने जल विद्युत परियोजना के लिए बेली ब्रिज बनाया था। बाद में इसी मार्ग से तीन पंचायतों की सड़कें भी उपमंडल मुख्यालय से जुड़ गईं। इसके बाद न तो बिजली बोर्ड ने दोबारा पुल का निर्माण किया और न ही लोक निर्माण विभाग ने स्थायी पुल बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल का निर्माण बिजली बोर्ड करेगा या लोक निर्माण विभाग, इस पर दोनों विभागों के बीच सहमति नहीं बन सकी है। इसी कारण करीब एक वर्ष बीतने के बाद भी न तो निर्माण कार्य शुरू हो सका और न ही टेंडर प्रक्रिया पूरी हो पाई।
15/20 क्षेत्र की पंचायतों के प्रतिनिधियों ने शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिलकर पुल निर्माण की मांग उठाई थी। दोनों नेताओं ने शीघ्र पुल निर्माण का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इसका कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है।

गानवी पंचायत की प्रधान शारदा डोगरा ने बताया कि शुक्रवार रात खड्ड में जलस्तर काफी बढ़ने से वहां लगी आरसीसी की आधी पाइपें भी बह गई हैं। अब कोई भी वाहन खड्ड के आर-पार नहीं जा पा रहा है। इससे तीन पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द पुल लगाकर आवाजाही बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed