{"_id":"5edd1aff8ebc3e9091407c25","slug":"temlple-rampur-hp-news-sml33501283","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी बंद रहेंगे भीमाकाली मंदिर के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी बंद रहेंगे भीमाकाली मंदिर के कपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। कोरोना महामारी से लॉकडाउन के कारण तीन महीनों से बंद मां भीमाकाली मंदिर सराहन के कपाट खुलने में और समय लगेगा। जिला प्रशासन की ओर से अभी तक मंदिर खोलने के आदेश जारी नहीं हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सरकार मंदिर खोलने के आदेश जारी नहीं कर पा रही है। भीमाकाली मंदिर न्यास ने केंद्र सरकार के 8 जून से मंदिर खोलने के आदेश के बाद पूरे मंदिर परिसर को सैनिटाइज कर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले लगाने के साथ सैनिटाइजर और साबुन की पूरी व्यवस्था कर दी है।
केंद्र सरकार की गाइड लाइन के अनुसार मंदिरों में कोई भी श्रद्धालु प्रसाद की थाली और पूजा का कोई भी सामान नहीं ले जा सकता है। मंदिर में किसी को भी तिलक नहीं लगाया जाएगा और न ही सिर पर लगाने को टोपी दी जाएगी। श्रद्धालु को सिर ढकने के लिए टोपी, रुमाल, दुपट्टा साथ ले कर आना होगा। सभी को छह फीट के डिस्टेंस में दर्शन को आगे बढ़ना होगा।
भीमाकाली मंदिर सराहन के मुख्य पुजारी पूर्ण शर्मा ने बताया सराहन मंदिर में भी प्रसाद और चुनरी नहीं चढेे़गी। पुजारी किसी भी श्रद्धालु को तिलक भी नहीं लगाएं।
विज्ञापन
मंदिर न्यास के मंदिर अधिकारी बालक राम नेगी और नायब तहसीलदार सराहन प्यारे लाल नेगी बताया कि केंद्र सरकार की गाइड लाइन के हिसाब से मंदिर में तैयारियां कर ली गई हैं। प्रदेश सरकार के आदेश और गाइड लाइन आने के बाद ही मंदिर को खोलने का निर्णय लिया जाएगा।
उधर, भीमाकाली मंदिर न्यास के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने बताया अभी मंदिर नहीं खुलेंगे। जिला प्रशासन से अभी नोटिफिकेशन नहीं आई है।