{"_id":"61c4b6579a13da19897823df","slug":"technical-minister-says-dron-training-started-for-youngster-in-himchal-rampur-hp-news-sml394457193","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को मिलेगा ड्रोन कैमरे चलाने का प्रशिक्षण : मारकंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को मिलेगा ड्रोन कैमरे चलाने का प्रशिक्षण : मारकंडा
विज्ञापन
बुशैहर तकनीकि एंव व्यवसायिक संघ रामपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मौजूद मुख्यातिथि तकनीकि श?
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए प्रदेश सरकार अगले वर्ष ड्रोन कैमरे चलाने और उनका रखरखाव करने का प्रशिक्षण प्रदान करेगी। यह बात वीरवार को तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा ने रामपुर बुशैहर तकनीकी एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण संघ की इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने बताया कि सरकार बेरोजगार युवाओं के लिए महत्वाकांक्षी योजना लाई है। यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी क्षेत्रों में सितंबर, 2022 से आरंभ होगा।
प्रशिक्षण के बाद प्रदेश का युवा वर्ग आजीविका का निर्वहन कर सकेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र और छात्राओं को डिजिटल प्रतिस्पर्धा में कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करना सरकार का मुख्य उद्देश्य है। बुशैहर तकनीकी प्रशिक्षण संघ ने युवाओं का रुझान अपनी संस्कृति की ओर किया है। इस तरह के आयोजनों से युवाओं का मनोबल बढ़ता है, वहीं खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से शरीर का मानसिक विकास भी होता है।
उन्होंने रामपुर में ऑडिटोरियम बनाने के लिए स्थानीय पदाधिकारियों और अधिकारियों से जमीन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इससे सांस्कृतिक एवं इंडोर प्रतियोगिताओं को करवाने में मुश्किलों का सामना न करना पड़े। उन्होंने रामपुर उपमंडल में रोजगार मेले का आयोजन करने के भी निर्देश दिए, जिससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे। प्रदेश में करीब 8 हजार निजी संस्थान कार्य कर रहे हैं, जिनसे प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षुओं के लिए सरकार ने एक कमेटी का गठन कर प्रशिक्षुओं को सरकार के सरकारी प्रमाणपत्र जारी करने की योजना बनाई जाएगी।