फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   teacher association

प्रदेश शिक्षक महासंघ ने उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

Mon, 15 Jul 2019 09:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
लंबित मांगों को लेकर शिक्षक महासंघ लामबद
विज्ञापन

शिक्षक महासंघ किन्नौर इकाई ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। सोमवार शाम को रिकांगपिओ में प्रदेश शिक्षक महासंघ किन्नौर इकाई ने उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षक महासंघ ने संघ की लंबित मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग उठाई।

शिक्षक महासंघ के संगठन मंत्री ठाकुर सिंह नेगी ने बताया कि 6 जून 2019 को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ की ओर से एक दिवसीय बैठक में मुख्य रूप से शिक्षा नीति एक समान, पुरानी पेंशन लागू करने के बारे में, स्वायत से माध्यमिक शिक्षा आयोग का गठन केंद्र और राज्य सरकार स्तर पर किया जाना, सफल घरेलू उत्पाद का 10 प्रतिशत केंद्र सरकार द्वारा एवं राज्य सरकार द्वारा 30 प्रतिशत बजट का प्रावधान करने, केंद्र शिक्षकों के समान सातवें वेतन आयोग की संस्तुति के आधार पर सभी राज्यों के शिक्षकों को वेतनमान एवं सभी तरह के भत्ते देने, संपूर्ण शिक्षा एक ही मंत्रालय के पास होना आदि मुख्य विषयों पर चर्चा की गई थी। प्रदेश शिक्षक महासंघ किन्नौर इकाई ने उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद के माध्यम से प्रधानमंत्री, एचआरडी मिनिस्टर, मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा गया। वहीं इस मौके पर किन्नौर इकाई संगठन के महासचिव योगराज, कोषाध्यक्ष ठाकुर सेन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद नेगी, वीरेंद्र नेगी, यदु सिंह, वेद भूषण सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed