फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Teach students about fire safety techniques

Rampur Bushahar News: छात्र-छात्राओं को सिखाए आग से बचाव के गुर

Fri, 08 May 2026 01:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Teach students about fire safety techniques
मंझयाट स्कूल में आग सुरक्षा विषय पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी और अध्य
मंझयाट स्कूल में अग्नि सुरक्षा पर जागरूकता शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। उपमंडल अर्की के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंझयाट में आग सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या रीता कश्यप ने की। इस अवसर पर नागरिक चिकित्सालय अर्की से किशोर स्वास्थ्य काउंसलर सुरक्षा परमार मुख्य वक्ता रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को आग सुरक्षा के महत्व और उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग के लिए तीन तत्व आवश्यक हैं। इसमें ईंधन, आक्सीजन और गर्मी। इसके अलावा, आग के ए, बी, सी, डी वर्गों के अग्निशामक यंत्रों के उपयोग और आग लगने की स्थिति में तुरंत अलार्म बजाने, 101 या 112 नंबर पर कॉल करने और सभी को सुरक्षित स्थान पर इकट्ठा करने की जानकारी दी। काउंसलर ने आग लगने पर लिफ्ट का उपयोग न करने और केवल सीढ़ियों से बाहर निकलने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि नियंत्रित आग मानव समाज और विकास के लिए आवश्यक है, लेकिन अनियंत्रित आग अत्यंत घातक होती है। उन्होंने चेताया कि हर साल आग दुर्घटनाओं से व्यापक जनहानि और धन की क्षति होती है, और इसका प्रभाव मनुष्यों के साथ-साथ पशु-पक्षी और पर्यावरण पर भी पड़ता है। इस अवसर पर आरबीएस टीम की डॉ. दीपिका, एएनएम प्रतिभा और फार्मासिस्ट गौरव ने विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed