{"_id":"6abcf6da9a59e9106506e6f4","slug":"tarring-work-begins-on-the-nogli-rajpura-road-the-road-had-been-in-poor-condition-for-a-long-time-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-171100-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नोगली-राजपुरा सड़क पर टारिंग कार्य शुरू, लंबे समय से हालत थी खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नोगली-राजपुरा सड़क पर टारिंग कार्य शुरू, लंबे समय से हालत थी खराब
विज्ञापन
नोगली-राजपुरा सड़क पर टारिंग कार्य शुरू। संवाद
इंपैक्ट : 12/20 घाटी और रोहड़ू को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग से ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर सड़क का लाभ
. किसानों-बागवानों, मरीजों और विद्यार्थियों को मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। 12/20 घाटी और रोहड़ू क्षेत्र को जोड़ने वाली प्रमुख नोगली-राजपुरा सड़क पर टारिंग का काम शुरू हो गया है। लंबे समय से सड़क की खराब हालत से परेशान ग्रामीणों को अब बेहतर सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। सड़क के सुधरने से कई पंचायतों के ग्रामीणों, किसानों-बागवानों, मरीजों और विद्यार्थियों को बेहतर सड़क का लाभ मिलेगा। नोगली-राजपुरा सड़क क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण संपर्क सड़क है। सड़क से रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं। नोगली से गोशाला तक करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क की हालत खराब होने के कारण वाहन चालकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। विशेषकर, किसानों-बागवानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। वहीं, मरीजों को हिचकोले खाते हुए अस्पताल पहुंचना पड़ रहा था। बुजुर्गों और विद्यार्थियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। समस्या को देखते हुए अखबार में 6 सितंबर को नोगली राजपुरा सड़क बदहाल, दो किलोमीटर सफर बना जानलेवा शीर्षक के साथ प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। इसके बाद अब टारिंग कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत बेहतर होने से क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था आसान होगी इस सड़क से उपमंडल रामपुर की दुर्गम पंचायत काशापाट, मुनिश बाहली, देवठी, कूहल, दरकाली, तकलेच, भड़ावली, बाहली और नरेण पंचायत सहित रोहड़ू को जोड़ने वाले क्षेत्रों को बेहतर सड़क का लाभ मिलेगा। उधर, लोक निर्माण विभाग रामपुर के सहायक अभियंता दिनेश शर्मा ने कहा कि सड़क पर टारिंग कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही लोगों को बेहतर सड़क का लाभ मिलेगा।