फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Tarring of roads should be done with quality: Jagat Negi

गुणवत्तापूर्वक हो सड़कों की टारिंग : जगत नेगी

Tue, 16 Jul 2024 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
कोताही बरतने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के दिए निर्देश
विज्ञापन


सड़कों के लंबित कार्यों को जल्द पूरा करें अधिकारी

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों की टारिंग में गुणवत्ता से कार्य करवाने और समय-समय पर औचक निरीक्षण के निर्देश दिए। इससे ठेकेदारों की मनमानी पर अंकुश लगाया जा सके। वहीं कोताही बरतने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के भी निर्देश दिए।
मंगलवार को आईटीडीपी भवन रिकांगपिओ के सम्मेलन कक्ष में आयाेजित बैठक की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री ने की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कल्पा मंडल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का जायजा लिया। कैबिनेट मंत्री ने उनके बीते जिला के प्रवास के दौरान अधिकारियों को निर्माणाधीन कार्यों से संबंधित दिए गए निर्देशों की अद्यतन स्थिति जांची और बचे हुए कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


राजस्व मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से रिस्पा, रिब्बा, मूरंग, नेसंग, कुन्नौचारंग, सुन्नम, हांगो और आकपा संपर्क मार्गों के लंबित पड़े निर्माण कार्यों पर विस्तृत चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि संपर्क मार्गों का कार्य समयबद्ध अवधि में पूर्ण हो सकें और स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित किया और ठेकेदारों को गुणवत्तापूर्ण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं कोताही बरतने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी, ताकि समयबद्ध सीमा में विकास कार्य पूर्ण हो सकें। इसके अतिरिक्त बैठक में रोपा वैली में बैली ब्रिज, कानम विश्राम गृह का मरम्मत कार्य, रारंग संपर्क मार्ग, नमज्ञा में पार्किंग और स्कूल के भवन निर्माण पर गहनता से विचार-विमर्श किया। इससे पूर्व सहायक आयुक्त विजय कुमार ने बैठक का संचालन किया और लोक निर्माण विभाग के विकास कार्यों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed