{"_id":"6193dc8db210f7353b138cdc","slug":"taring-out-in-two-dayas-in-kumarsen-ssb-camp-road-rampur-hp-news-sml390448565","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में उखड़ गई कुमारसैन-एसएसबी कैंप सड़क की टारिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में उखड़ गई कुमारसैन-एसएसबी कैंप सड़क की टारिंग
विज्ञापन
कुमारसैन से एसएसबी कैंप तक हुई सड़क की टारिंग उखड़ी।
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। मुख्य बाजार कुमारसैन से एसएसबी कैंप को जोड़ने वाली सड़क की टारिंग दो दिन में ही उखड़ना शुरू हो गई है। इससे क्षेत्र के लोगों ने काम की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही लोगों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है।
गौर हो कि पांच दिन पूर्व ही कुमारसैन बाजार से एसएसबी कैंप सड़क पर टारिंग करने का कार्य किया गया। मगर दो दिन के बाद सड़क पर टारिंग उखड़ना शुरू हो गई है। सड़क पर बजरा से वाहनों के फिसलने का खतरा भी बढ़ गया है। टारिंग का काम शुरू होने से लोगों को उम्मीद थी कि अब उन्हें आवाजाही के लिए बेहतर सड़क मिलेगी। मगर साफ मौसम में ही टारिंग उखड़ने से अब लोगों को डर सता रहा है कि बारिश और बर्फबारी में सड़क फिर खस्ताहाल हो जाएगी और इसका खामियाजा उन्हें भुगतना होगा।
इसके साथ ही सरकार के लाखों रुपये की बर्बादी को लेकर भी लोगों में खासा रोष है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि नवंबर माह में ठंड काफी ज्यादा है। ऐसे में सड़क की टारिंग का कार्य करने का कोई फायदा नहीं है। इससे सरकारी पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इस बारे में एसडीएम कुमारसैन को भी शिकायत की है। साथ ही उचित कार्रवाई अमल में लाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन सुरेश कौशल ने बताया कि ठेकेदार को इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया है। अप्रैल माह में मार्ग पर फिर से टारिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि ठेकेदार को सड़क को साफ करने के भी निर्देश दिए गए हैं।