फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Taklesh-Devthi road closed, villagers of Munish and Kashapat panchayats troubled

Rampur Bushahar News: तकलेच-देवठी सड़क बंद, मुनिश और काशापाट पंचायतों के ग्रामीण परेशान

Sun, 28 Sep 2025 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Taklesh-Devthi road closed, villagers of Munish and Kashapat panchayats troubled
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को समस्याएं बताते मुनिश पंचायत का प्रतिनिधिमंडल। संवाद
ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन, प्रदर्शन करने की दी चेतावनी
विज्ञापन

धीमी गति से चल रहे सड़क को बहाल करने के कार्य पर जताया रोष

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की दुर्गम पंचायतें मुनिश और काशापाट काे जाड़ने वाली तकलेच-देवठी सड़क तीन महीने से बंद है। सेरीपुल के पास यह सड़क धंस गई है। सड़क बंद होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने सड़क को बहाल करने की मांग को लेकर शनिवार को लोक निर्माण विभाग रामपुर के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने धीमी गति से चल रहे सड़क को बहाल करने के कार्य पर रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि एक सप्ताह में सड़क बहाल नहीं हुई, तो वे लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि खाद्य सामग्री, सिलिंडर और अन्य जरूरत का सामान गांव पहुंचना मुश्किल हो गया है। सेरीपुल में विभाग को सड़क को बहाल करना चुनौती बना हुआ है। पंचायत प्रधान भजन दास, पूर्व प्रधान विजय लक्ष्मी, पूर्व बीडीसी सदस्य शीशी राम, वार्ड सदस्य रमेश चंद वर्मा, जय सिंह डोगरा और राधा ने कहा कि तीन महीने से दोनों पंचायतों के ग्रामीण परेशानी झेल रहे हैं। सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। सड़क को बहाल करने का कार्य कछुआ गति से चल रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है। सेरीपुल, थड़ा, बरकल, मटेना और जनथल गांव की संपर्क सड़कें भी बंद हैं। ग्रामीण आठ से दस किलोमीटर का पैदल सफर कर रहे हैं। 927 रुपये के रसोई गैस के सिलिंडर को गांव तक पहुंचाने में 1,600 रुपये तक खर्च हो रहे हैं। बागवानों को सेब की एक पेटी की ढुलाई 200 रुपये देनी पड़ रही है। सड़कें बाधित होने से ग्रामीण राशन सामग्री और जरूरत का सामान पीठ पर ढोने को मजबूर हैं। सबसे अधिक परेशानी मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने चेताया कि यदि एक सप्ताह में सड़क बहाल नहीं होती है, तो ग्रामाीण विभाग के कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

आज लगा दी जाएगी मशीन

लोक निर्माण विभाग रामपुर के अधिशासी अभियंता एसके नेगी ने बताया कि रविवार से मौके पर मशीन लगा दी जाएगी। भूमि विवाद के कारण सड़क को बहाल करने का कार्य नहीं हो पा रहा था। अब जल्द ही सड़क को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article