फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Swearing in ceremony, Municipal Council Rampur, Chairman Vice President took oath

Rampur Bushahar News: चुनाव के एक माह बाद नप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने शपथ की ग्रहण

Wed, 14 Aug 2024 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Swearing in ceremony, Municipal Council Rampur, Chairman Vice President took oath
नप रामपुर अध्यक्ष मुस्कान और उपाध्यक्ष विशेषर लाल शपथ ग्रहण करने के बाद
एसडीएम ने दिलाई शपथ, एक माह पहले निवार्चित हुए हैं अध्यक्ष मुस्कान और उपाध्यक्ष विशेषर लाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर नगर परिषद सभागार में बुधवार को नगर परिषद रामपुर के नव निर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को प्राधिकृत अधिकारी एवं एसडीएम निशांत तोमर ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पिछले माह नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर मुस्कान और उपाध्यक्ष पद के लिए विशेषर लाल निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। दोनों को चुनाव के एक माह बाद पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष मुस्कान ने बताया कि वह इस पद की गरिमा को बनाएं रखेंगी और अन्य सदस्यों को भी साथ लेकर रामपुर नगर परिषद की समस्याओं और कार्यो को निष्ठापूर्वक पूर्ण करने का प्रयास करेंगी। उपाध्यक्ष विशषर लाल ने सभी उपस्थित गणमान्य लोगों का इस शपथ ग्रहण समारोह में आने पर धन्यवाद किया। इस दौरान कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद रामपुर बाबू राम नेगी, पार्षद वार्ड नंबर-4 स्वाति बंसल, पार्षद वार्ड नंबर-5 रोहिताश्वर, पार्षद वार्ड नंबर-6 कांता देवी, मनोनीत पार्षद सुशाील ठाकुर, राकेश गुप्ता और गिरीश उपस्थित रहेे ।

नप रामपुर अध्यक्ष मुस्कान और उपाध्यक्ष विशेषर लाल शपथ ग्रहण करने के बाद

नप रामपुर अध्यक्ष मुस्कान और उपाध्यक्ष विशेषर लाल शपथ ग्रहण करने के बाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed