{"_id":"69ecb3b5a0d421c8f102f082","slug":"suhana-ranjan-became-the-head-girl-and-shubh-sharma-became-the-head-boy-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-158852-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सुहाना रंजन हेड गर्ल और शुभ शर्मा बने हेड बॉय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सुहाना रंजन हेड गर्ल और शुभ शर्मा बने हेड बॉय
विज्ञापन
पीएम श्री ठियोग स्कूल में बैग फ्री दिवस पर छात्र परिषद का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठियोग में बैग फ्री दिवस के अवसर पर छात्र परिषद का गठन किया गया। इस दौरान हेड गर्ल, हेड बॉय, वाइस-हेड गर्ल सहित चारों सदनों के प्रभारियों का चयन किया गया।
हेड गर्ल के चुनाव में सुहाना रंजन ने 265 मत हासिल कर अपनी प्रतिद्वंदी दिव्यांशी को 127 मतों से हराया। हेड बाॅय में शुभ शर्मा ने 34 मतों से जीत दर्ज की। वाइस-हेड गर्ल के लिए हुए मुकाबले में समृद्धि हेटा ने 229 मत प्राप्त कर आरुषि को 69 मतों से पराजित किया।
सदन स्तर पर भी विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया। अहिल्या सदन में स्नेहा कैप्टन, उत्कर्ष सहायक, अंकिता वाइस-कैप्टन और आंचल सहायक चुने गए। इंदिरा सदन में अदिति कैप्टन, दिक्षित सहायक, इशिता वाइस-कैप्टन और आरव शर्मा सहायक बने। पद्मिनी सदन में श्रेया कैप्टन, परीक्षित सहायक, अंकिता खाची वाइस-कैप्टन और प्रयांशिका सहायक चुनी गईं। रानी झांसी सदन में निवेदिका कैप्टन, खुशबू सहायक, मानवी वाइस-कैप्टन और शौर्य सहायक बनाए गए।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त अंशुल गौतम को स्पोर्ट्स कैप्टन और शिवाक्षी वर्मा को वाइस-कैप्टन चुना गया, जबकि एंजल को डिसिप्लिन कैप्टन और शुभांगी को वाइस-कैप्टन बनाया गया। चुनाव प्रक्रिया का संचालन शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता प्रदीप कंवर ने शांतिपूर्वक करवाया।
प्रधानाचार्य डॉ. रतन सिंह वर्मा ने चयनित सदस्यों को बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय सभागार में छात्राओं के लिए हेल्थ और हाइजीन विषय पर जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं।