फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   sucide in Theog

मंदिर के गूर ने कमरे में फंदा लगाकर दी जान

Tue, 12 Jan 2021 09:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ऊपरी शिमला के मुख्यद्वार ठियोग के साथ लगते देवगढ़ में मंदिर के गूर ने फंदे से झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आईजीएमसी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। हालांकि, घटना सोमवार सुबह दस बजे की है। पुलिस ने देर शाम मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस थाना ठियोग से मिली जानकारी के मुताबिक व्यक्ति की पहचान नारायण दत्त शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस थाना ठियोग में क्यार पंचायत के प्रधान ने सूचना दी कि क्षेत्र के कमाक्षा मंदिर के परिसर में एक कमरे में गूर ने फंदा लगा लिया है। बताया जा रहा है कि गूर कमरे में अकेला ही रहता था। नारायण दत्त शर्मा (50) निवासी देवगढ़ के पुत्र के बयान पुलिस ने कलमबद्ध कर लिए हैं। बेटे के बयान पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ठियोग थाना प्रभारी आईपीएस अमित यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि फंदे से लटककर 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिमला के आईजीएमसी भेजा, जहां से पोस्टमार्टम करवाकर मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। व्यक्ति ने फंदा क्यों लगाया, अभी इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed