फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   students won in sports

Rampur Bushahar News: वॉलीबाल में शिवाजी हाउस बना विजेता

Sat, 29 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
डीएवी दत्तनगर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। एसजेवीएन डीएवी दत्तनगर स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र और छात्राओं ने प्रतिभा के जौहर दिखाए।

कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए इंटर हाउस कबड्डी और खो-खो, जबकि कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए इंटर हाउस कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वहीं कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए बास्केटबाल, वॉलीबाल और फुटबाल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्रा वर्ग की वॉलीबाल स्पर्धा में शिवाजी हाउस ने जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। वहीं दयानंद हाउस उपविजेता बना। छात्र वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में दयानंद हाउस जीता। वहीं शिवाजी हाउस की टीम विजेता रही। विभिन्न खेल मुकाबलों में विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन, टीम भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। स्कूल प्रधानाचार्य एवं एआरओ डॉ. मुक्ता चौहान ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed