{"_id":"6a92c88f895673d094089c6d","slug":"students-won-in-sports-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-168367-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कैरम में दिव्यांश, शतरंज में श्रवण प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कैरम में दिव्यांश, शतरंज में श्रवण प्रथम
विज्ञापन
चौपाल कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय चौपाल में शनिवार को हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्या कन्या नेगी ने किया, जिन्होंने विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई।
कैरम, शतरंज और पंजा लड़ाना जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कैरम प्रतियोगिता में दिव्यांश ने प्रथम स्थान हासिल किया। श्रवण शर्मा दूसरे स्थान पर रहे। शतरंज में श्रवण शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि शीतल दूसरे स्थान पर रही। पंजा लड़ाना पुरुष वर्ग में नीरज विजेता बने। महिला वर्ग में गौरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यवाहक प्राचार्य कन्या नेगी ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए खेलों की प्रेरणा पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। मेजर ध्यानचंद के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई।