फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Students will receive free computer education

Rampur Bushahar News: आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को मिलेगी कंप्यूटर की निशुल्क शिक्षा

Mon, 20 Jul 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
निशुल्क एडवांस डिप्लोमा कोर्स के लिए 30 जुलाई तक करें आवेदन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
एसडीपीआई कंप्यूटर एजुकेशन इंस्टीट्यूट रामपुर आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को कंप्यूटर की निशुल्क शिक्षा देगा। संस्थान कमजोर और पात्र विद्यार्थियों के लिए एक वर्षीय एडवांस डिप्लोमा कोर्स पूरी तरह निशुल्क संचालित कर रहा है। यह प्रशिक्षण हिमकॉन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक विकास चौहान के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस योजना के तहत कुल 100 विद्यार्थियों को निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभी तक 28 छात्र-छात्राओं ने कोर्स के लिए आवेदन कर लिया है। प्रवेश पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की गई है। यह सुविधा बीपीएल परिवारों, आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों और ऐसे छात्र-छात्राओं के लिए उपलब्ध है, जिनके माता-पिता में से कोई नहीं है या फिर परिवार आर्थिक रूप से असमर्थ है। संस्थान में अनुभवी प्रशिक्षक आधुनिक कंप्यूटर लैब में प्रशिक्षण देंगे। साथ ही विद्यार्थियों को प्लेसमेंट सहायता और प्रमाण पत्र के साथ बेहतर कॅरिअर के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संस्थान के हेल्पलाइन नंबर 70187-57255, 98163-16877 और 98051-22909 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed