{"_id":"691af58dd4910aad1e087ad8","slug":"students-who-won-the-state-level-competition-were-honored-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-148262-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कन्या स्कूल रामपुर में एनएसएस शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कन्या स्कूल रामपुर में एनएसएस शिविर शुरू
विज्ञापन
कन्या स्कूल रामपुर में आयोजित विशेष शिविर में नाटी डालती मुख्य अतिथि और छात्राएं |: संवाद
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता रहीं छात्राओं को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर शुरू हुआ। शुभारंभ पर प्रधानाचार्य जयंती धीमा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में 62 छात्राएं भाग ले रही हैं। कार्यक्रम में छात्राओं ने किन्नौरी, पहाड़ी और हिंदी गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विजेता रहीं एकल गीत और लोक नृत्य की टीमों में शामिल छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने सभी छात्राओं को बधाई दी। उप प्रधानाचार्य पीपी दुल्टा ने कहा कि सात दिवसीय शिविर में स्रोत व्यक्ति विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी देंगे। इस दौरान छात्राओं को स्वच्छ भोजन और ठहरने के लिए उचित व्यवस्था का प्रावधान किया गया है। उन्होंने छात्राओं को एनएसएस इकाई की गठन प्रक्रिया, इकाई के कार्यों और महत्व के बारे में जानकारी दी। इस अवसर में एसएमसी सदस्य, स्कूल के अध्यापक उपस्थित रहे।