{"_id":"6a731738dcd72242410235e0","slug":"students-visited-the-bank-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-166497-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने बैंक का किया भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने बैंक का किया भ्रमण
विज्ञापन
रोहड़ू।
पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहड़ू के 20 अर्थशास्त्र एवं वाणिज्य विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक रोहड़ू का शैक्षणिक भ्रमण किया। यह भ्रमण विद्यालय के वित्तीय साक्षरता क्लब के तहत आयोजित किया गया। अर्थशास्त्र प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा और दीक्षा ओल्टा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक सुशील वर्मा ने विद्यार्थियों को बैंकिंग प्रणाली, बचत खातों, ऋण सुविधाओं और एटीएम की जानकारी दी। डिजिटल और ऑनलाइन बैंकिंग के साथ साइबर सुरक्षा पर भी चर्चा हुई। इसके बाद आमी चंद शर्मा ने विद्यार्थियों को बैंक के विभिन्न अनुभागों का भ्रमण करवाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत वर्मा ने हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने महाप्रबंधक बिशेशर शर्मा का भी धन्यवाद किया।