{"_id":"6a99608499b55066dd050b3e","slug":"students-undertook-an-educational-visit-to-the-himaroad-soil-testing-laboratory-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-168809-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने उन्नत वैज्ञानिक उपकरणों के संचालन के बारे में जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने उन्नत वैज्ञानिक उपकरणों के संचालन के बारे में जाना
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज के विद्यार्थी और शिक्षक शैक्षणिक भ्रमण के दौरान मौजूद: प्रबंधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कॉलेज के विद्यार्थियों ने हिमारोड मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का किया शैक्षणिक भ्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय रामपुर के रसायन विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने वीरवार को खनेरी स्थित हिमारोड मृदा परीक्षण प्रयोगशाला में एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। शैक्षणिक भ्रमण में बीएससी प्रथम, द्वितीय वर्ष और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया। शैक्षणिक दल का मार्गदर्शन रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. शिवाली ठाकुर, सहायक प्रोफेसर अनिल कुमार और प्रयोगशाला सहायक विनोद कुमारी ने किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने उन्नत वैज्ञानिक उपकरणों के संचालन के बारे में जाना। इस दौरान प्रयोगशाला में मिट्टी के नमूनों के परीक्षण, उन्नत वैज्ञानिक उपकरणों के संचालन और गुणवत्ता नियंत्रण की प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। प्रयोगशाला के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को मृदा के पीएच मान निर्धारण, पोषक तत्वों के विश्लेषण और रासायनिक घटकों की जांच का प्रदर्शन करके समझाया। हिमारोड के निदेशक डॉ. आरएस मिनहास ने विद्यार्थियों को मृदा परीक्षण की संपूर्ण प्रक्रिया पर जानकारी दी। डॉ. मिन्हास ने विद्यार्थियों को आधुनिक स्पेक्ट्रोफोटोमीटर तकनीकों, हाई परफॉर्मेंस लिक्विड क्रोमैटोग्राफी, एटॉमिक अब्जॉर्प्शन स्पेक्ट्रोफोटोमीटर और गुणवत्ता आश्वासन प्रोटोकॉल के बारे में जागरूक किया। महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ. विधा बंधु नेगी ने कहा कि इस प्रकार के भ्रमण विद्यार्थियों में शोधपरक सोच विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।