फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Students made aware on rabies in Nirmand College

Rampur Bushahar News: निरमंड महाविद्यालय में छात्रों को रैबीज पर किया जागरूक

Fri, 04 Oct 2024 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Students made aware on rabies in Nirmand College
निरमंड कॉलेज में पशु पालन विभाग रेबीज को लेकर छात्र और छात्राओं को जागरूक करते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय निरमंड में शुक्रवार को पशु चिकित्सालय निरमंड और रेड रिबन क्लब ने रैबीज पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान विभिन्न वक्ताओं ने रैबीज रोग और इसके निदान को लेकर व्याख्यान पेश किए और विद्यार्थियों को रैबीज के बारे में बताया। व्याख्यान वन हेल्थ मिशन और पशुपालन विभाग के विश्व रैबीज सप्ताह कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया। व्याख्यान पशु चिकित्सा अधिकारी निरमंड डॉ. कुबेर शर्मा और उनकी टीम ने दिया। डॉ. शर्मा ने रैबीज की रोकथाम, कारण और उपचार के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में रैबीज के मामलों से संबंधित आंकड़े भी प्रस्तुत किए। व्याख्यान के एक महत्वपूर्ण हिस्से में रैबीज के प्रसार को रोकने में पशुओं के टीकाकरण के महत्व पर जोर दिया गया। रेड रिबन क्लब के संयोजक सहायक प्रो. राजेश कुमार ने बताया कि इस तरह के जागरूकता व्याख्यान स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न मुद्दों के बारे में जागरुकता फैलाने में महत्वपूर्ण हैं। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. राजन देवी नेगी ने आयोजकों के प्रयासों की सराहना की और इस बात पर जोर दिया कि भविष्य में भी कॉलेज में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed