{"_id":"69e777b4ec25a859990ad770","slug":"students-learned-yoga-at-padma-school-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-158543-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पदम स्कूल रामपुर में विद्यार्थियों ने सीखा योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पदम स्कूल रामपुर में विद्यार्थियों ने सीखा योग
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन विद्यार्थियों को योग अभ्यास करवाया गया। शिविर का आयोजन आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से किया जा रहा है।
शिविर में आर्ट ऑफ लिविंग की शिक्षिका श्रद्धा ने विद्यार्थियों को योग, प्राणायाम और मेडिटेशन का प्रशिक्षण दिया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को सुदर्शन क्रिया का अभ्यास भी करवाया गया, जिससे तनाव प्रबंधन में मदद मिलती है। श्रद्धा ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है। उन्होंने विद्यार्थियों को दिन की शुरुआत योग से करने की सलाह दी, ताकि वे स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपना सकें। शिविर में छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। संवाद