{"_id":"68d3ee497748f5469303bcaa","slug":"students-gave-trials-for-kabaddi-kho-kho-volleyball-and-badminton-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-144598-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अंडर-19 छात्र वर्ग ट्रायल में 117 खिलाड़ियों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अंडर-19 छात्र वर्ग ट्रायल में 117 खिलाड़ियों ने लिया भाग
विज्ञापन
छात्रों ने कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, बैडमिंटन के लिए दिए ट्रायल
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। निरमंड ब्लॉक में खंड स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के लिए दो दिवसीय ट्रायल का बुधवार को समापन हो गया। इस साल भारी बारिश और आपदा के कारण खेल कैलेंडर में बदलाव किया गया है। संशोधित योजना के अनुसार सभी शिक्षा खंडों में केवल ट्रायल ही होंगे। खंड प्रभारी दया नंद ठाकुर ने बताया कि अंडर-19 छात्र वर्ग के ट्रायल में ब्लॉक के 117 छात्र खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रायल में माइनर गेम्स कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल और बैडमिंटन के लिए ट्रायल लिए गए। चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 29 सितंबर तक राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर में किया जाएगा। विद्यालय कार्यकारी प्रधानाचार्य जनकेश शर्मा ने कहा कि आपदा के चलते इस बार खेल कैलेंडर में बदलाव किया गया है। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन खंड से ट्रायल लेकर किया जा रहा है।