फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Students at Nerva College informed about the ill effects of drugs

Rampur Bushahar News: नेरवा कॉलेज में विद्यार्थियों को बताए नशे के दुष्प्रभाव

Mon, 03 Aug 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Students at Nerva College informed about the ill effects of drugs
नेरवा महाविद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम शपथ ग्रहण करते छात्र। संवाद
नेरवा (रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय नेरवा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने सोमवार को महाविद्यालय परिसर में नशा मुक्ति एवं नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए गए। साथ ही स्वस्थ, अनुशासित और नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भाषण प्रतियोगिता से हुई। इसमें विद्यार्थियों ने नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्परिणामों पर अपने विचार रखे। प्रतिभागियों ने कहा कि नशे की समस्या से निपटने के लिए जागरूकता, आत्मअनुशासन और सामूहिक जिम्मेदारी आवश्यक है। थाना प्रभारी राम लाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन के दुष्परिणामों की जानकारी दी। महाविद्यालय के प्राचार्य बलबीर सिंह कलसाइक ने विद्यार्थियों से शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने नशा मुक्ति की शपथ ली। विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और एनएसएस स्वयंसेवियों ने यह संकल्प लिया। उन्होंने स्वयं नशे से दूर रहने का प्रण किया। साथ ही दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article