फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Student union elections should be restored, the government should fill the posts of professors

छात्र संघ चुनाव हो बहाल, प्राध्यापकों के पद भरे सरकार : एबीवीपी

Wed, 31 Dec 2025 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
इकाई ने शिक्षा मंत्री को विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। एबीवीपी इकाई ने विद्यार्थियों की मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को ज्ञापन सौंपा। इकाई ने रामपुर महाविद्यालय में बॉयज हाॅस्टल का निर्माण, प्राध्यापकों के रिक्त पदों को भरने, ननखड़ी और निरमंड महाविद्यालय के निर्माण कार्य को गति प्रदान करने और रामपुर महाविद्यालय में पुराने ब्लॉक की मरम्मत करने के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग रखी। इसके अलावा रामपुर के पुराने बस अड्डे से महाविद्यालय परिसर तक पैदल पथ का निर्माण करने, छात्र संघ चुनाव बहाल करने और सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा बढ़ाने की मांग उठाई। जिला संयोजक रवि वर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के दौरान रामपुर के पुराने बस अड्डे से महाविद्यालय परिसर तक जाम लग जाता है। इस कारण महाविद्यालय के विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। इस कारण महाविद्यालय के विद्यार्थियों और आम जन मानस के साथ दुर्घटना होने की आशंका भी रहती है। रामपुर महाविद्यालय में पत्रकारिता जनसंचार के 20 से अधिक छात्र नामांकित हैं, लेकिन प्राध्यापक न होने के कारण छात्रों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। निरमंड और ननखड़ी महाविद्यालय के निर्माण कार्य को गति प्रदान की जाए ताकि दोनों महाविद्यालयों में नियमित रूप से कक्षाएं प्रारंभ हो सके। छात्रों का लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव बहाल किया जाए, ताकि छात्र अपना प्रतिनिधि स्वयं चुन सके और विभिन्न छात्र मांगों को उठा सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री ने आश्वस्त किया कि सभी मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article