{"_id":"690dd3b97cadc932e602d2a1","slug":"student-school-rampur-defeated-duttnagar-school-in-badminton-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-147626-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बैडमिंटन में छात्र स्कूल रामपुर ने दत्तनगर स्कूल को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बैडमिंटन में छात्र स्कूल रामपुर ने दत्तनगर स्कूल को हराया
विज्ञापन
पदम छात्र स्कूल सभागार में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी। संवाद
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य में किया जा रहा प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में खंड स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता बुशहर बैडमिंटन एसोसिएशन करवा रही है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रधानाचार्य राजेश परमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को खेल के महत्व और नशे के दुष्प्रभाव पर जागरूक किया। शुक्रवार को पहला मैच पदम स्कूल रामपुर और दत्तनगर स्कूल के बीच खेला गया। रामपुर स्कूल की टीम विजेता रही। दूसरा मैच एबीसी रामपुर और बुशहर बीएड के मध्य खेला गया। इसमें एबीसी रामपुर विजेता रहा। तीसरा मैच सोनी लीजेंड्स और टीम तनिष्क के मध्य खेला। इसमें सोनी लीजेंड्स विजेता रहा। चौथा मैच मॉरल बॉयज झाकड़ी और चकेश्वर बॉयज रंदल के बीच खेला गया। इसमें मॉरल बॉयज झाकड़ी विजेता रहा। महिला वर्ग की प्रतियोगिता में पहला मैच पीजी कॉलेज रामपुर और बुशहर बीएड नोगली के मध्य खेला गया। पीजी कॉलेज रामपुर विजेता रहा। वरिष्ठ युगल वर्ग में पहला मैच बैडमिंटन संघ ए और एडवोकेट संघ के मध्य खेला गया, जिसमें बैडमिंटन संघ ए विजेता रहा। दूसरे मैच में बैडमिंटन संघ बी ने देवेंद्र सोनी और जीवन मसोई की टीम को हराया। तीसरे मैच में बैडमिंटन संघ ए ने चंद्र राज पाल को हराकर जीत हासिल की। प्रतियोगिता में अधिवक्ता पुनीत गुप्ता ने मंच का संचालन किया। उन्होंने कहा कि रामपुर में आयोजित प्रतियोगिता में रामपुर और निरमंड के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगिता में 20 टीमें और 125 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिसमें महिला और पुरुष वर्ग की टीमें बैडमिंटन खेल रही हैं। प्रतियोगिता का आयोजन अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य में किया गया है। उन्होंने सभी से नशे से दूर रहने और खेलों में भाग लेने का आह्वान किया।