{"_id":"63b065a19dd2462e567d1d75","slug":"student-committed-suicide-in-rohru-rampur-hp-news-sml4325458107","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कॉलेज की छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कॉलेज की छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर दे दी जान
विज्ञापन
रोहडू़। उपमंडल के अंतर्गत कॉलेज की छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। छात्रा की पहचान शलान गांव निवासी नितिका (18) के रुप में हुई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पीजी कॉलेज सरस्वतीनगर में अध्ययनरत नितिका गंगटोली में किराए के मकान में रहती थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 28 दिसंबर को वह कमरे में अकेली थी।
सुबह 10:00 बजे छात्रा ने बाजार से चूहों को मारने की दवा लाई और उसका सेवन कर लिया। इसकी भनक लगते ही आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद छात्रा को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहडू़ पहुंचाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान छात्रा ने पुलिस को बयान दिया कि वह कमरे में अकेली रहती थी और उसने चूहों को मारने की दवाई खाई है।
विज्ञापन
इसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान 30 दिसंबर को छात्रा की मौत हो गई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी रोहडू़ चमन लाल ने बताया कि मौत से होने से पहले छात्रा ने स्वयं अपने बयान में बताया है कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। मामले की जांच जारी है।