{"_id":"611fd9e18ebc3e79c901714f","slug":"strike-in-vidhan-sabha-shimla-if-demands-are-not-met-tool-down-strike-of-peace-meal-workers-will-continue-till-august-26-in-rampur-rampur-hp-news-sml3810512162","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें पूरी न होने पर विधानसभा शिमला का करेंगे घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें पूरी न होने पर विधानसभा शिमला का करेंगे घेराव
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। परिवहन निगम के पीस मील कर्मचारियों की टूल डाउन हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर रामपुर डिपो में तैनात पीस मील कर्मचारी सुबह से लेकर शाम तक हड़ताल पर बैठे रहे। यूनियन का कहना है यह हड़ताल 26 अगस्त तक जारी रहेगा। सरकार ने उनकी मांगों को समय रहते अगर पूरा नहीं किया तो शिमला विधानसभा के बाहर धरने पर बैठेंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार और परिवहन निगम प्रबंधन से जल्द कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई है।
पीस मील टेक्नीकल वर्कर यूनियन रामपुर के प्रधान नानक चंद ने कहा कि प्रदेश पीस मील कर्मचारी कार्यकारिणी के आह्वान पर रामपुर के कर्मचारियों ने भी हड़ताल का समर्थन किया है। बीते 3 अगस्त को हिमाचल परिवहन निगम के मुख्य कार्यालय में समस्त पीस मील कर्मचारियों ने पॉलिसी बहाली के विषय में प्रबंधक निदेशक को अपना मांग पत्र सौंपा था। निदेशक द्वारा कर्मचारियों को 15 अगस्त तक का आश्वासन दिया गया था, लेकिन मांगपत्र पर अभी तक कोई भी सुनवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने चेताया कि जब तक कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
इस मौके पर उपप्रधान रोशन लाल, प्रेस सचिव शादी लाल, उपाध्यक्ष हितेंद्र मेहता, प्रदीप जिष्टू, शंकर दयाल, उमेश्वर प्रकाश, कुलंवत शर्मा, काहन सिंह, सचिन, जयप्रकाश सहित अन्य पीस मील कर्मचारी मौजूद रहे।